utrakhand

कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

By

बहरहाल हम सब जीप पे सवार हो के अन्दर गये ।एक अजीब सा सन्नाटा छाया हुआ था। कभी कभी किसी पक्षी की आवाज़ सन्नाटे को तोडती थी। तभी कुछ दूर स्पॉटेड हिरनों का झुण्ड दिखाई दिया। जैसे जैसे आगे बढे अन्य हिरन भी दिखे। बन्दर भी खूब थे। किन्तु बाघ अब भी नज़र नही आ रहे थे।अचानक ड्राईवर ने ब्रेक लगाया और चुप रहने का इशारा किया,हमे लगा बाघ होगा किन्तु कच्ची सड़क पार करता हुआ लगभग 10/12 फीट लम्बा किंग कोबरा अपना फन फैलाये बीच में खड़ा था। यु तो कई बार देखा था किन्तु उसके प्राकृतिक निवास में देखकर रोंगटे खड़े हो गये थे। लगभग 5 मिनट में हमें हतप्रभ कर नागराज जंगल में अंतर्ध्यान हो गये। हम और आगे बढे, कुछ दुरी पर जंगली हाथियों का एक झुण्ड दिखाई दिया।

Read More