
मेरी पुष्कर यात्रा – पुष्कर मेला 2017
पर्यटकों को लुभाने वाली तमाम जगहों से भरी राजस्थान की धरती में पुष्कर का एक अलग स्थान है, क्योंकि बाकी जगहों की तरह यहाँ कोई रेगिस्तान, महल या किला नहीं है, पुष्कर पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए I पूरे विश्व में ब्रह्मा जी का अकेला मंदिर पुष्कर में ही है, इस कारण हिन्दू धर्म में पुष्कर का एक बहुत ख़ास स्थान तो है ही पर उसके अलावा पुष्कर की इस विश्व स्तरीय पहचान के पीछे, हर साल कार्तिक के महीने में आयोजित होने वाले पुष्कर मेले की अहम् भूमिका है I साल के वो आठ दिन जब ये मेला चलता है, तो पुष्कर देश ही नहीं पूरी दुनिया के मानचित्र में होता है I
Read More