Gokarna And Mahabaleshwar Temple:- गोकर्ण और महाबलेश्वर मंदिर
Table of contents for Udupi,Murdeshwar,Gokarna
गोकर्ण और महाबलेश्वर मंदिर दर्शन और कुछ जानकारी

गोकर्ण महाबलेश्वर अत्मलिंग :- आप देख सकते है कि रावण ने इसे खीचकर गाय के कान जैसे आकार का बना दिया .इसलिए शहर का नाम है गोकर्ण . यह बहुत पुराना फोटो लिया गया है इस लिए ब्लेक अंड वाईट है. यह एक फोटो से खीचा गया फोटो है .
वैसे मैंने गोकर्ण शहर तो देखा ही था और महाबलेश्वर मंदिर में भी दो या तीन बार दर्शन करके आया ही था। लेकिन वह दर्शन मैंने बहुत शीघ्रता से किये थे क्योंकि बाकि और काम भी थे और दूसरी जगहों पर भी जाना था। इसलिए मैंने शिरसी और ओम बीच के लेख पहले लिखे और गोकर्ण और महाबलेश्वर मंदिर के बारे में नहीं बताया। अब इस लेख में आपको गोकर्ण और महाबलेश्वर शिव मंदिर के बारे में बताऊँगा। गोकर्ण इस स्थल का क्या महत्व है? यह मैंने आपको पहले एक पोस्ट में बता ही दिया है। अब चलते है गोकर्ण शहर के बारे में जानने के लिए। (more…)










