One day at Beautiful Murudeshwar – खूबसूरत मुरुडेश्वर में एक दिन

May 29, 2012 By: Vishal Rathod Category: 01 January, 02 February, 03 March, 07 July, 08 August, 09 September, 10 October, 11 November, 12 December, Beach, Cities, Historical, Karnataka, Nature, Religious, Roads

मुरुडेश्वर में बीता एक मनोरंजक दिन

हम कुछ ९.३० बजे इडागूंजी से वापस आये मुरुडेश्वर में और उस दिन एकादशी थी. आते ही रिक्शा में से हमने फोन लगाया मुकेश को कि उनका परिवार तैयार हुआ है कि नहीं. तो पता चला कि वे लोग मंदिर परिसर में है. हम लोग पहले हमारे गेस्ट हाउस में गए. हमें पता था कि हमें समुन्दर में नहाना है. तो उसके लिए मैं नारियल का तेल शारीर पर लगाता हूँ .इससे समुद्री खारे पानी का असर कम हो जाता है . सनबर्न नहीं होते और त्वचा टेन (tan) ज्यादा नहीं होती. हम घर से बाहर  निकले तो हम भी मंदिर में गए दर्शन के लिए. वैसे भी दर्शन केवल मैंने ही किये थे . सोनाली ने नहीं. तो सोनाली और आर्या को दर्शन कराने में ले गया. साथ साथ मै रास्ते  पर फोटो सेशन भी करने लगा. पंचवटी गेस्ट हाउस से लेकर मंदिर परिसर और समुन्दर.आज के लेख में आपको ज्यादा चित्र ही दिखेंगे क्यूंकि ज्यादातर मुरुडेश्वर का विवरण मैंने पहली पोस्ट में ही कर दिया है. आइये अब चित्रों के दर्शन कीजिये.

पंचवटी गेस्ट हाउस के आगे बाग

(more…)

Beautiful Murudeshwar and Calm Idagunji :- खूबसूरत मुरुडेश्वर और शांत इडागूंजी

May 14, 2012 By: Vishal Rathod Category: 01 January, 02 February, 03 March, 08 August, 09 September, 10 October, 11 November, 12 December, Cities, Historical, Hotel, Karnataka, Nature, Religious, Roads

 मुरुडेश्वर खूबसूरती का प्रतिक ,अध्यात्मक शांती का निवास और मनोरंजन का भण्डार 

मुरुडेश्वर मंदिर में भगवान शिव की मूर्ती

मुरुडेश्वर का चेहरा

 

फोटो का श्रेय :- ऊपर वाली फोटो मंदिर की वेबसाइट के ” download ” section  से ली गयी है .

१७ मार्च २०१२ 

हम कुछ शाम को ५.३० को मुरुडेश्वर पहुँच गए. वैसे तो मुरुडेश्वर में काफी होटल है लेकिन काफी महंगे है.कम से कम होटल ८०० रू से शुरू होते है वह भी एक-दम साधारण सुविधा वाली क्योंकि मुरुडेश्वर एक धार्मिक, पिकनिक तथा अवकाश बिताने वाला गंतव्य है.लेकिन मेरी काफी कोशिश के बाद मुझे इंटरनेट से पंचवटी निवास की जानकारी मिली.

(more…)