Beautiful Murudeshwar and Calm Idagunji :- खूबसूरत मुरुडेश्वर और शांत इडागूंजी

May 14, 2012 By: Vishal Rathod Category: 01 January, 02 February, 03 March, 08 August, 09 September, 10 October, 11 November, 12 December, Cities, Historical, Hotel, Karnataka, Nature, Religious, Roads

 मुरुडेश्वर खूबसूरती का प्रतिक ,अध्यात्मक शांती का निवास और मनोरंजन का भण्डार 

मुरुडेश्वर मंदिर में भगवान शिव की मूर्ती

मुरुडेश्वर का चेहरा

 

फोटो का श्रेय :- ऊपर वाली फोटो मंदिर की वेबसाइट के ” download ” section  से ली गयी है .

१७ मार्च २०१२ 

हम कुछ शाम को ५.३० को मुरुडेश्वर पहुँच गए. वैसे तो मुरुडेश्वर में काफी होटल है लेकिन काफी महंगे है.कम से कम होटल ८०० रू से शुरू होते है वह भी एक-दम साधारण सुविधा वाली क्योंकि मुरुडेश्वर एक धार्मिक, पिकनिक तथा अवकाश बिताने वाला गंतव्य है.लेकिन मेरी काफी कोशिश के बाद मुझे इंटरनेट से पंचवटी निवास की जानकारी मिली.

(more…)

UDUPI, उडुपी :- Shree Krishna Matt and KOLLUR, कोल्लूर :- Shree Mookambika Devi Temple

April 29, 2012 By: Vishal Rathod Category: 01 January, 02 February, 03 March, 06 June, 07 July, 08 August, 09 September, 10 October, 11 November, 12 December, Beach, Cities, Hills, Historical, Karnataka, Nature, Religious, Roads

उडुपी :- नारायण अवतार परशुरामजी  द्वारा निर्मित 8 मोक्ष क्षेत्र में से एक ( Udupi :- one of the eight centers of salvation created by Parshuarmjee , Incarnation of Lord Narayana ( Vishnu).

नमस्कार मेरे घुमक्कड़ साथियों, काफी लोगों के उत्साहपूर्वक आग्रह के बाद, मैं अपनी घुमक्कड़ी का विवरण हिंदी भाषा में लेकर आया हूँ। हिंदी लिखना मेरे लिए इतना आराम-दायक नहीं है जितनी की अंग्रेजी, फिर भी कोशिश करूँगा की आप लोगों के सामने खरा उतरू। मेरे लिए भक्ति और लोक-कल्याण से श्रेष्ठ कर्म कुछ नहीं है। इसलिए मैं हमेशा भगवान और उसकी कथाएँ आप सबके मध्य बाँटने के साथ-साथ जहाँ-जहाँ जिस-जिस स्थल पर उन्होंने लीला की उन महत्त्वपूर्ण स्थानों का वर्णन करने का प्रयास करूँगा। वैसे तो भगवान सभी जगह पर उपस्थित ही है। हमारे अन्दर हमारी आत्मा में भी है, लेकिन हम इन इन्द्रियों द्वारा उसे पहचान नहीं पाते है। इसलिए भगवान की खोज में हम चलते जाते है, जहाँ पर वे स्वयं शरीर धारण करके लीला करने आ जाते है।ऐसी ही जगह पर मैं आपको आज ले चलूँगा जहां पर स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने लीला की थी, माधवाचार्य को लेकर, उस जगह का नाम है उडुपी, कर्नाटक

Welcome Readers and fellow Ghumakkars . For me there is no better work than doing Bhakti and goodness to mankind . That is why I come up with stories and legends of Almighty God and places where he has taken Avtaar ( incarnation) . Well God is everywhere even inside us in form of our inner soul, but we can’t recognise him through the senses  we have.  So we try to find the places where he has taken an avatar. Today I am going to take you the place where Lord Krishna along with  JagadGuru Madhavachraya has performed his Leela. The name of the place is Udupi, Coastal Karnataka. 

उडुपी परशुराम जी के निर्मित 8 मुक्ति क्षेत्रों में से एक है। बाकी 7 क्षेत्र है- कोंकण, मंगलौर, सुब्रमण्य, शंकरनारायण, कोल्लूर, कोटेश्वर और गोकर्ण।

Udupi is one of the eight Mukti kshetras derived by Lord Parshurama. Rest are Konkan, Mangalore, Subramanya, Shankarnarayana, Kollur, Koteshwar and Gokarna.

और मंदिर के दर्शन कराने से पहले, मैं बताना चाहता हूँ कि किसी भी मंदिर या तीर्थ स्थान पर आप अगर जाते हो तो उसके पीछे एक कथा विशेष जरूर होती है। तीर्थ स्थान की छोडिये आपके घर में भी जो छोटा सा मंदिर है जिसमें आपने आपके इष्ट देव या देवी की मूर्ति स्थापित  है, उसके पीछे भी एक छोटी सी कथा तो होती ही है, वह होगी आपकी भक्ति की………………….

And yaa, before going to have glimpse of Lord, I would like to tell that behind any temple or holy place there is a story or legend behind it. Forget Holy Places , even there is a small story behind the temple or Photo of Jesus or Makkah  placed at home  and that is story of your devotion and faith.

इसलिए जब कोई मंदिर जाए तो उसकी कथा जरूर जान कर जाना चाहिए, इससे आपके पुण्य दुगने हो जाते है। और अगर नहीं मालूम होता है तो उधर के रहने वाले स्थानीय व्यक्ति से अवश्य पूछ ले कि इस मंदिर की क्या महिमा है …………………….

That is the reason always try to find out what is legend behind that place.

(more…)