हाजी अली दरगाह-मुंबई / Haji Ali – Mumbai
साथियों, इस श्रंखला की पिछली कड़ी में मैंने आपको अपनी मुंबई यात्रा की शुरुआत और मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन्स के बारे में बताया था, और अब आपको लिए चलता हूँ मुंबई के कुछ चुनिन्दा पर्यटन स्थलों की ओर. मुंबई वैसे तो पर्यटन की द्रष्टि से इतना समृद्ध है की इसे इत्मिनान से निहारने के लिए कम से कम दस से बारह दिन का समय तो चाहिए ही लेकिन हमारे पास समय कम होने की वजह से मेरे मित्र विशाल ने हमारे घुमने के लिए कुछ ख़ास जगहों को चुन कर रखा था. वैसे विशाल ने इस मामले में मुझसे हमारी मर्जी भी जननी चाही थी, सो मैंने बचपन से मुंबई की जिन टूरिस्ट जगहों का नाम सुन रखा था उनमें से कुछ को देखने की इच्छा प्रकट की और इन्ही में से एक जगह थी हाजी अली की दरगाह.









