About : Kavita Bhalse

Full Name Kavita Bhalse

Hello Ghumakkars, I am Kavita Bhalse, A First Class Post Graduate in Hindi Literature from Devi Ahilya University Indore. Living near Indore with my two lovely children and a loving husband. A dedicated housewife is my primary identity. My hobbies are Astrology, Numerology & Vaastu. I love to visit new places specially religious destinations of lord Shiva. I am a very pious lady as people quote about me.

Ghumakkar Since 2011-12-09 07:15:42

Total Number of travel stories by Kavita Bhalse at Ghumakkar (14)
Total Number of comments by Kavita Bhalse at Ghumakkar (21)

2013-04-03 / Comments (10)

नन्हे शिवम की ओंकार परिक्रमा………..

साथियों, इस श्रंखला की पिछली पोस्ट में मैने आप लोगों को हमारे ओंकारेश्वर टूर के बारे में बताया था, करीब सात बजे हम लोग अपनी शेवरोले स्पार्क से ओंकारेश्वर पहुंच गये। हमेशा की तरह इस बार भी हम लोग श्री गजानन महाराज संस्थान में ही रुके, कुछ देर आराम करने के बाद हमने संस्थान के [...]

ओंकारेश्वर……………चलो एक बार फिर से.

शाम करीब ७ बजे हम लोग औंकारेश्वर पहुंच गये। औंकारेश्वर में ठहरने के लिये हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता होती है श्री गजानन महाराज संस्थान यात्री निवास, तो हमने सीधी राह पकड़ी संस्थान की और कुछ ही देर में हम संस्थान के सामने खड़े थे।

स्वागत कक्ष पर कुछ जरूरी औपचारीकतायें पुर्ण करने के बाद हमें हमारे कमरे की चाबी मिल गई। हमारा कमरा यात्री निवास नंबर ४ में था. अब चुंकी बहुत जोरों की भुख लगी थी अत:निर्णय लिया गया की सबसे पहले भोजन किया जाये। यहां यह बता देना सही रहेगा की श्री गजानन महाराज संस्थान के हर यात्री निवास में किफ़ायती दर पर भोजन की व्यवस्था होती है, चुंकी हम पहले भी श्री गजानन संस्थान (शेगांव) में रह चुके थे तथा भोजन भी कर चुके थे और वहां हमें भोजन बहुत पसंद आया था अत: हमने आज भी भोजन यहीं भोजनालय में करने का निश्चय किया और चल पड़े भोजनालय की ओर।

खाना सचमुच बड़ा स्वादिष्ट था, ३० रु. में थाली जिसमें दो सब्जी, रोटी, दाल, चावल तथा एक मिष्ठान्न के रुप में हलुवा……शुद्ध सात्वीक भोजन और हमें क्या चाहिये था? सो भरपेट करने के बाद हम लोग अपने रुम में आकर थोड़ी देर के लिये लेट गये। अब हमें ओंकारेश्वर मंदिर में शयन आरती में शामिल होना था जो की रात नौ बजे शुरु होती है. इस समय साढे आठ बज रहे थे और यही समय था शयन आरती के लिये निकलने का, अत: हम लोग मन्दीर जाने के लिये तैयार होने लगे.

चुंकि वातावरण में बहुत ठंडक थी अत: बच्चे तो इस समय बाहर निकलने में आनाकानी कर रहे थे लेकिन उन्हें हमने चलने के लिये मना ही लिया और अन्तत: हम लोग उनी कपड़े वगैरह पहनकर अपने रुम से बाहर निकल गये। बाहर सचमुच बहुत ठंड थी और हमें तो नर्मदा नदी पर बने झुला पूल से होकर ओंकारेश्वर मन्दीर की ओर जाना था जहां और ज्यादा ठंड लगने की संभावना थी।

महेश्वर किला – पत्थर की दीवारों में कैद यादें………..भाग 3 (समापन किश्त)

इस श्रंखला के पिछले भाग में मैंने आपको जानकारी दी थी की किस तरह से हम महेश्वर में अहिल्या घाट पर कुछ देर रूककर नर्मदा में बोटिंग के लिए गए तथा जलस्तर अधिक होने के कारण नर्मदा के बीच टापू पर बने सुन्दर शिव मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए. नर्मदा माँ का रौद्र रूप देखा [...]

महेश्वर – नर्मदा का हर कंकर है शंकर. नमामि देवी नर्मदे – भाग 2

महेश्वर – एक दिन देवी अहिल्या की नगरी में : भाग 1

इंदौर के रंग, देखिये मेरे संग…..

राजवाड़ा – इंदौर का आईना

इंदौर – मध्य प्रदेश का कोहिनूर / ट्रेज़र आईलेंड में सैर सपाटा

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग – ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है.

Dwarka and around / द्वारका – श्री कृष्ण की कर्मस्थली

Somnath Attractions / सोमनाथ भ्रमण———-एक अलौकिक एहसास

Somnath Pilgrimage / सोमनाथ: एक अद्भुत, अभूतपूर्व एवं अविष्मरणीय अनुभूति

सुहाना सफ़र और आप

यात्रा: कभी ख़ुशी कभी ग़म