WH January February 2011 (71) » WH January February 2011 (71)
सोलांग घाटी से करीब आठ और मनाली से करीब बीस किमी० आगे ढूंढी (DHUNDHI) नाम की जगह पर हिमाचल प्रदेश के महतवपूर्ण योजना “रोहतांग सुरंग (ROHTANG TUNNEL)” की आधारशिला रखी जानी हैं, और आधारशिला का शिलान्यास श्रीमती सोनिया गाँधी के द्वारा 28-जून-2010 होना था । रोहतांग सुरंग हिमालय के पीरपंजाल श्रृंखला में स्थित रोहतांग पास के नीचे बन रही हैं । 8.8 किलोमीटर की ये टनल भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी। ये टनल 2015 में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बनते ही मनाली और लद्दाख/लाहुल स्पीति के मध्य करीब 46 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा । रोहतांग दर्रा भारी बर्फ़बारी के कारण छह महीने के लिए बंद हो जाता हैं और लद्दाख/लाहुल स्पीति सड़क संपर्क मार्ग बिल्कुल खत्म हो जाता हैं इस सुरंग के बन जाने पर मनाली से लद्दाख/लाहुल स्पीति का संपर्क हमेशा के लिए बहाल हो जायेगा और 80 किमी० प्रति घंटे के रफ़्तार से गाडियाँ इस सुरंग में दौड़ सकेंगी ।








